VARSHA DIGITAL INFO

VARSHA DIGITAL INFO : Hello dosto main apko yaha health, yogasan, aasan, pradayam, beauty,job alert, benefits of fruits, tech news, SEO , Best Blogging,mobile applicatin, jaisi kaafi jaankari dene wala hu

शुक्रवार, 16 नवंबर 2018

योगासन क्या है और इसके महत्व /yoga benefits

योगासन क्या है और इसके महत्व /yoga benefits/what is yoga and its benefits
yoga benefits

योगासन क्या है और इसके फायदे 


योग एक दर्शन है जिससे जीवन को समग्र रूप से देखने की शक्ति प्राप्त होती है यह मानव समाज को शारीरिक ओर मानसिक रूप से स्वस्थ रखने मे पूरी तरह सक्षम है इससे शरीर व मन पूरी तरह स्वस्थ रहता है इससे रक्त नलिकाये साफ हो जाती है फेफडे खुल जाते है मांस पेशिया एक दम लचीली हो जाती है ओर ऑक्सिजन लेने कि क्षमता अधिक हो जाती है तथा शरीर मे उत्पन्न होने वाले विकारो को कम करता है योगासन से ना केवल हम अपने शरीर की सफाई करते है ओर उसे अनुसासित करने का एक सफल प्रयास  करते है   

योगासन का अर्थ 


योगासन दो शब्द योग  व  आसन से मिलकर बना है इसमे शक्ति ओर अवस्था को योगासन कहते है 



योग

योग वह साधन है जिसके माध्यम से हम गुप्त ओर सुप्त शक्तियो पर नियंत्रण कर लेते है यह स्वयंं के अस्तित्व को पूरी तरह पहचानने का बहुत ही अच्छा साधन है योग जीवन को इतना नियंत्रित व संतुष्ट बना देता है की मनुष्य को अपने अंतिम समय मे कोई दुख नही होता-तथा वह यह नही सोचता कि वह कितना कुछ अपूर्ण छोड कर जा रहा है.योग शरीर के साथ-2 मानसिक कार्यकलापो की पुनर्शिक्षा है 

आसन

आसन मे शरीर को एक विशेष अवस्था मे रखते है जिससे शरीर को स्थायी व मन को शांति मिले आसन करने से नाडियो व आंतो मे सफाई होती है व शरीर मे सबलता आती है मन को शक्ति मिलती है शरीर के आंतरिक व बाहरी हिस्सो को तंदरुस्त रखता है शरीर व मन मे गहरा सम्बंध है आसनो के अभ्यास से व्यक्ति की शारीरिक व मानसिक कमिया दूर हो जाती है   


योगासन के कुछ खास महत्व




1- योगासन शरीर को स्वस्थ व स्फूर्तिवान बनाये रखता है योगासन से शरीर को रोगो से लडने की शक्ति, रोगो से बचाव , कार्य करने की क्षमता मे विकास व आत्मचिंतन करने मे शक्ति मिलती है

2- योगासन से शरीर मे रक्त संचार सुचारू रूप से होता है

3- योगासन से शरीर स्फूर्तिवान,गतिशील,क्रियाशील व लचीला बनता है 

4- योगासन से बहुत सी बीमरियो का खात्मा होता है 

5- योगासन से कब्ज दूर होता है ओर सोचने समझने की क्षमता बढती है

6- योगासन करने से हमारे पूरे शरीर का अच्छी तरह से व्यायाम हो जाता है जिससे हमारा शरीर स्वस्थ व क्रियाशील बन जाता है 



7- योगासन करने से शुद्द वायु हमारे फेफडो तक पहुंच जाती है ओर जीवन शक्ति बढाती है 

8- योगासन से हमारा  शरीर लचीला हो जाता है जिससे शरीर फुर्तिला हो जाता है जिससे व्यक्ति अधिक उम्र हो जाने पर भी जवान दिखता है 

9- योगासन करने से शरीर को थकावट महसूस नही होती न अधिक शक्ति का उपयोग करना पडता है जबकी इसका उल्टा होता है योगासन करने से शरीर को शक्ति मिलती है

10- योगासन करने से शरीर के ज्यादातर रोग व विकार दूर हो जाते है इसमे न तो कोई खर्चा होता है ओर ना ज्यादा पौष्टिक आहार की जरूरत पड्ती है

11- योगासन से हम अपने शरीर को समान बनाये रख सकते है ओर मोटापे को दूर कर सकते है योगासन करने से शारीरिक व मानसिक विकाश होता है 

12- योगासन करने से व्यक्ति कि मानसिक शक्ति बढती है ओर अपनी इंद्रियो को वश मे करने कि क्षमता बढ जाती है व व्यक्ति कि आयु बढ जाती है